नामित सभासदों को उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने दिलाई शपथ 

मोहम्मदी खीरी। नगर पालिका परिषद प्रांगण में नामित सभासदों को उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने शासन द्वारा नामित सभासद रवि प्रकाश शुक्ला, बीपी सिंह, डॉक्टर शिवा गुप्ता, सुशील वर्मा व विष्णु मोहन रस्तोगी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा कन्हैया ने नामित सभासदों व अतिथि गणों का पुष्प भेंट कर सम्मान किया। 



इस अवसर पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन ने जिन 5 लोगों को सभासद के रूप में नामित किया है वह सभी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना एक स्थान रखते हैं। उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने सभी नामित सदस्यों से नगर के विकास में अपना योगदान देने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा कन्हैया ने कहां कि उनके पालिका परिवार में 5 सदस्यों की ओर बढ़ोतरी हुई है। 



वह सभी को साथ लेकर मोहम्मदी नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला, ब्लाक प्रमुख आशीष रस्तोगी ,भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ,प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ,दिनेश गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, मनोज गुप्ता ,शिवम राठौर, नीरज रस्तोगी सहित तमाम गणमान्य लोग व सभासद गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार संतोष पांडे ने किया।


रिपोर्ट-सुखविंदर सिंह कम्बोज