युवती ने ने शारदा नहर में लगाई छलांग, लापता

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के कटैली गांव के समीप शारदा नहर मे एक युवती ने छलांग लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणो व आसपास के लोगो मे हड़कंप मच गया। शुक्रवार को लगभग  सुबह लगभग नौ बजे थाना मिल एरिया निवासी  पूरे कोडरस  शिव प्रसाद की पुत्री राजरानी 18 वर्ष ने नहर मे छलांग लगा दिया। 



जानकारी के अनुसार युवती  कुछ समय से मानसिक विक्षिप्त चल रही थी। गुरुवार की रात घर से बिना बताये चुपचाप निकली थी। जानकारी होते ही परिजन खोजबीन कर ने मे लग गए। थाना क्षेत्र में युवती के मिलने पर परिजन साथ लेकर घर जा रहे थे। बेहटा पुल पर पहुचते ही युवती ने नहर मे छलांग लगा दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी के तेज बहाव के बीच  गोताखोरो की मदद से युवती की खोजबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई अता-पता नही चल सका है।


रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा