Sultanpur : पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पुत्री पलक सिंह ने जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा को सौंपा 75350 रूपये का चेक


सुलतानपुर। कोविड 19 वैश्विक महामारी से लोगों को बचाव और रोकथाम के लिये मदद में जुटे भाजपा नेता और पूर्वमंत्री विनोद सिंह के अनुरोध पर उनके कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान लालडिग्गी के अध्यापक और कर्मचरियो ने अपने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने की सहमति दे दी है। इसी के तहत सहयोगी राजेश पांडेय के साथ पहुंची पलक सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा को 75350/- रुपए का चेक सौंपा।


बताते चलें कि कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान में करीब 119 कर्मचारी हैं, जिन्होंने इस महामारी में अपनी ड्यूटी निभा रहे लोगों समेत समस्त देश वासियों की मदद करने के लिये अपने एक दिन का वेतन 75350 रुपए दान किये हैं।


गौरतलब हो कि कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के अधीन कमला नेहरू भौतिकी एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन करीब साढ़े तीन लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष और पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए का चेक पहले ही जमा करा दिया गया है। जिसके बाद आज KNICE के अध्यापकों और कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने की सहमति दे दी है।


रिपोर्ट-संतोष पांडेय