रमजान को लेकर पुलिस सख्त, बाजारो में पसरा सन्नाटा


एटा। रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्क बनी हुई है। रमजान और लॉक डाउन के चलते शुक्रवार को राजा का रामपुर थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा काफी सख्त नजर आये।


फालतू लोगों को हड़काकर लोगों को घर की राह दिखाई।वही मड़िया चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों के साथ सख्ती के साथ पेश आयी।


राजा का रामपुर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।वही खेती में काम करने बाले लोग अपने खेतों पर दूरी बनाकर गेहूं,तम्बाकू का कार्य करते नजर आ रहे थे।


अब रमजान का पर्व भी है। थाना प्रभारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।


रिपोर्ट-अनंत मिश्रा