लॉकडाउन में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का सहयोग अभियान जारी

सुलतानपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह और उनकी बेटी पलक सिंह का अभियान लगातार जारी है। लॉक डाउन के 31वें दिन भी विनोद सिंह के निर्देश पर मास्क और सेनेटाइजर वितरण जारी रहा। इस दौरान सहयोगी राजेश पांडेय द्वारा विनोद सिंह के आवास पर बनमई शिशु मंदिर के युधिष्ठिर पांडेय, कूरेभार के पत्रकार अनिल मिश्रा,शेरू,लघु उद्योग के अध्यक्ष संतोष दूबे सहित कई लोगों को मास्क और सेनेटाइजर दिया गया।



इसके अलावा पीपी कमैचा ब्लॉक के भिरौरा गांव के लिये शास्त्री नगर निवासी चंद्रप्रताप सिंह और विजय कुमार सिंह डब्बू, लालडिग्गी सभासद अमोल बाजपेयी,शास्त्री नगर सभासद अजय कुमार सिंह, विवेक नगर में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद पांडेय बिन्नू, भाजपा नेता आशीष सिंह रानू समाज कल्याण निर्माण विभाग के कर्मचारियों समेत कई लोगों को राजेश पाण्डेय द्वारा मास्क और सेनेटाइजर जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया गया। राजेश पांडेय की माने तो भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री द्वारा जो मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है आप उसे साबुन से धुलकर कई बार प्रयोग कर सकते हैं।



वही विनोद सिंह ने भी मास्क और सेनेटाइजर लेने वालों से अपील की कि इसे गरीबों और जरूरतमंदों को अवश्य उपलब्ध करायें।उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 2 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। एतिहात के तौर पर खैराबाद और उसके आस पास के इलाकों को सील कर जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल चेकप और सेनेटाइज कराया जा रहा है। लिहाजा अफवाहों से दूर रहकर घर परिवार के साथ अपना समय व्यतीत करें। घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें और किसी भी समस्या के लिये जिला प्रशासन से संपर्क करें।


रिपोर्ट-संतोष पांडेय