प्रदेश के कोने-कोने से आये पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने RLD प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद का प्रदेश के कोने-कोने से आये पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। वरिष्ठ युवा नेता अभिषेक बाजपेई के संयोजन में सैकडों युवा कार्यकर्ताओं ने कालिदास मार्ग पर फूलमालाओं से स्वागत करके सैकडों मोटरसाईकिलों के जुलूस के साथ प्रदेश कार्यालय तक अध्यक्ष जी को लायें। कार्यालय में ढोल-भांगडा के साथ कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ देकर अध्यक्ष जी का स्वागत किया।



डाॅ.अहमद के स्वागत भाषण में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पूर्व विधायक शिवकरन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए उनकी ओर से अध्यक्ष जी को तन-मन से सहयोग ताकि चौ.अजित सिंह तथा जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत किया जा सके। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने स्वागत करते हुये कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के द्वारा समाज में फेलाई गयी अराजकता एवं वर्ग भेद की भावना का दमन करने के लिए डाॅ. मसूद अहमद जैसा व्यक्तित्व और राष्ट्रीय लोकदल के जुझारू साथियों की ही आवश्यकता है। राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद के नेतृत्व में डाॅ. राममनोहर लोहिया और डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के साथ-साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सिद्वान्तों को बल मिलेगा ताकि किसान मसीहा चौ. चरण के सपनों का भारत बनाने में राष्ट्रीय लोकदल अगुवाई कर सकेगा।


इस अवसर पर डाॅ. मसूद अहमद ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुये कहा कि वह तन-मन से किसान मसीहा चौ.चरण सिंह की नीतियों को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने में अपना पूरा समय देगें और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये समस्त प्रदेशवासियों का आवाह्न किया और कहा कि प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए चौ.चरण सिंह की नीतियां ही सहायक होंगी और वर्तमान सरकार के उत्पीड़न से मुक्ति मिल सकेगी।


कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने किया तथा स्वागत करने वालों में वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, रमावती तिवारी, बीएल प्रेमी, चन्द्रकांत अवस्थी, प्रीति श्रीवास्तव, मनोज सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बेला प्रताप राजवंशी, अनीता यादव, कानपुर सेक्टर अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, शमीम बानों, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, राहुल, रूद्रास, अनिल पटेल, डाॅ.विजयशंकर लाल, अश्वनी प्रताप सिंह, सूरज, शषांक श्रीवास्तव, भोला प्रसाद वर्मा, प्रमोद शुक्ला, विनीत गौतम, सुरेश खण्डेलवाल, मनोहर मौर्या, नवल सिंह, आनंद सिंह, पंकज विष्वकर्मा, पंकज तिवारी, अर्जुन, रिंकू, विशवनाथ आदि लोग मौजूद रहे।