शिव राष्ट्र सेना की बैठक हुई संपन्न

गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के नई बाजार में आज शिव राष्ट्र सेना की बैठक पूर्व विधायक बेचन राम जी के विद्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव राष्ट्र सेना के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने कार्यक्रम में कहा- आज शिव राष्ट्र सेना बरहमपुर मंडल का गठन किया गया। आगे संगठन द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा में ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर शिव राष्ट्र सेना अपना बूथ अध्यक्ष भी नियुक्त करेगा।



जिसमें प्रदीप कनौजिया जी को बरहमपुर मंडल अध्यक्ष बनाया गया। आनन्द गुप्ता को मण्डल उपाध्यक्ष, धर्मजीत निषाद मंडल महामंत्री, धर्मेंद्र कनौजिया मंडल सचिव, राम यादव मंडल सचिव, हीरामन कनौजिया मंडल उपाध्यक्ष, आशीष दुबे मंडल मीडिया प्रभारी, मनोज यादव मंडल उपाध्यक्ष, विकास यादव, राहुल यादव, मनोज निषाद, आप सभी संगठन के लिए कार्य करेंगे।


हिंदू गाय संस्कृत गरीब किसान मजदूर के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया शिव राष्ट्र सेना द्वारा निशुल्क रक्तदान किया जाता है और 10 ऑटो सड़क दुर्घटना में निशुल्क सेवा चलाया जाता है। आगे संगठन द्वारा और सामाजिक कार्य को किया जाएगा। कार्यक्रम में गोरखपुर जिला मंत्री सुनील भारद्वाज, चौरी चौरा विधानसभा मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह, विधानसभा महामंत्री चौरी चौरा बादल साहनी, सरदार नगर मंडल महामंत्री अष्टभुजा चौधरी सभी पदाधिकारियों को शिव राष्ट्र सेना से जुड़ने के लिए बधाई दिया।


रिपोर्ट- रंजीत जायसवाल