Sant Gadge के परिनिर्वाण दिवस पर सपा ने किया याद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आज संत गाडगे का परिनिर्वाण दिवस सादगी से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री यादव ने कहा कि संत गाडगे त्याग की मिसाल थे। उन्होंने अपने अनुयायियों को अंधविश्वास से बचने तथा हर काम बुद्धि की कसौटी पर परख कर करना सिखाया। वे अपना उपदेश कीर्तन के साथ देते थे। उनके कीर्तन में सभी के प्रति प्रेम पर आधारित समतावाद के तत्वज्ञान का प्रचार कैसे करना चाहिए इसका सात्विक आदर्श देखने को मिलता है। उनका रास्ता समाजवाद का था।




अखिलेश यादव ने कहा कि अछूत छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय, दूर से आने वालों के लिए छात्रावास, भक्तों के लिए धर्मशाला, लाइब्रेरी, महिलाश्रम, वृद्धाश्रम, गौशाला के निर्माण जैसे युगांतरकारी कदम उन्होंने उठाए थे। स्वयं अनपढ़ होते हुए भी ज्ञानी थे और शिक्षा का महत्व समझते थे। उन्होंने दलित समाज को व्यसनों से दूर रहने के लिए कहा। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेन्द्र चौधरी, विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, मनोज पारस, एसपी यादव, विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, नरेन्द्र यादव, दुर्गा यादव, शशांक यादव, आशुतोष उपाध्याय, अमिताभ बाजपेयी, प्रभु नारायन यादव, बबलू उपाध्याय, वीरेन्द्र यादव, एम.एल.सी.गण एस.आर.एस. यादव, संजय गर्ग, सुभाष राय, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, मो. फहीम, राकेश यादव गुड्डू, संतोष यादव सनी, आशु मलिक, राजदेव सिंह, सुमन दिवाकर, मिठाई लाल भारती, सर्वेश अम्बेडकर, डाॅ० भूपेन्द्र दिवाकर, सत्येन्द्र राय, कमला यादव, प्रीति तिवारी, विशाल यादव, मनभावती यादव, रमेश प्रजापति, गजेन्द्र मलिक, सुनील शर्मा, राजवर्धन जाटव, पासी जयवीर सिंह, राजन कन्नौजिया, अमलेश कन्नौजिया, शैलेन्द्र सम्राट, रजनीश कन्नौजिया, शैलेन्द्र कन्नौजिया, बालक राम, राहुल कन्नौजिया, जयराम कन्नौजिया, एडवोकेट अमृत कन्नौजिया, राकेश चौधरी, विनय कन्नौजिया, डाॅ. अनिल कुमार (असि. प्रोफेसर), जितेन्द्र कुमार सरोज, पूर्व ब्लाक प्रमुख भरत दिवाकर तथा तेज बहादुर फौजी भी संत गाडगे जी के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल रहे।