दो घरों में चोरी: सोते रह गए घरवाले, चोरों ने खंगाल लिया मकान

सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत रिठुआखोर में बीती रात चोरों ने ठंड का फायदा उठाते हुये दो मकानों में घुसकर घर में रखा नकदी व जेवर चुरा ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी कृपा नारायण सिंह पुत्र मग्गन सिंह व बृज नारायण सिंह पुत्र रामहित सिंह का सटे मकान है। रात में 9 बजे के करीब दोनों परिवार के लोग खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे।



बीती रात चोर कृपा नारायण सिंह के मकान के पीछे लगे जगले को तोड़कर अंदर घुस गए। एक कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमे रखा अंगूठी, कान की बाली, मंगलसूत्र, पायल चुरा लिए। वही वृज नारायण के मकान के पीछे लगे रोशनदान को तोड़कर चोर अंदर घुसे और एक कमरे में रखे आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखा कंगन, मंगलसूत्र, सोने का हार, पायल व नकदी चुरा ले गए।


सुबह जब दोनों परिवार के लोग सो कर उठे तो कमरे में रखा सामान बिखरा देकर भौचक्के रह गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉकर तथा बॉक्स का ताला टूटा हुआ था। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी। चोरों के हाथ दोनों घरों से करीब एक लाख का जेवर लगा है।


रिपोर्ट- रंजीत जायसवाल