BIRTHDAY SPECIAL: सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ इस अंदाज में किया पापा शत्रुघ्न सिन्हा को विश...

शत्रुघ्न सिन्हा का आज बर्थडे है। शत्रुघ्न के बर्थडे पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें बड़े ही क्यूट तरीके से विश किया है। सोनाक्षी ने पापा के साथ फोटो शेयर कर लिखा, बर्थडे बॉय। इस फोटो में सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच बड़ी ही प्यारी बॉन्डिंग दिख रही है।



बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मों से ब्रेक लेकर अब सिर्फ पॉलिटिक्स पर फोकस कर रहे हैं। शत्रुघ्न लास्ट फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर' से में नजर आए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल भी लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं चली।


वहीं सोनाक्षी सिन्हा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी के साथ सई मांजेकर लीड रोल में हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।