30 दिसंबर: जानिए राशि के अनुुसार आज का लकी नंबर और शुभ रंग...

ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।



अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
आप व्यापारिक कार्यों को गम्भीरता से लेंगे। सामाजिक सक्रियता बढ़ाने से सफलता मिल सकती है। आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आप सभी के लिये प्रिय बन सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्बन्धों को सुधारेंगे। प्रेमी के साथ बदलते मौसम का आनन्द उठायेंगे। जो कि आपको रोमांचित करेंगे।
शुभ अंक – 5, शुभ रंग – लेमन


अंक–2, नाम अक्षर–B K R
आपको परिवार में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। कुछ साहसी फैसलों के कारण सफलता मिल सकती है। गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे, यदि सावधान नहीं रहे तो कष्ट पायेंगे। जन्मदिन की पार्टी में भाग ले सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक -8, शुभ रंग – लेमन।


अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
बैंक में जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। घर में खुशी का माहौल तनाव कम कर सकता है। दिन के आरम्भ से अन्त तक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आरम्भ किया गया कार्य जीवन में सफलता लाएगा।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सिल्वर।


अंक –4, नाम अक्षर –D M T
व्यापारिक कार्य अपनी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे। प्रेम-सम्बन्धों में अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा। आज की यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। खान-पान का पूरा आनंद लेंगे और साथी के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे।
शुभ अंक11, शुभ रंग – पीला।


अंक-5, नाम अक्षर –E H N X
आज आपके लिये स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी खड़ी हो सकती है। आराम पाने के लिये चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। लवलाइफ में किसी नये साथी से मुलाकात हो सकती है। टैक्स और फिक्स डिपोजिट से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छा बदलाव आ सकता है।
शुभ अंक –32, शुभ रंग – ब्राउन।


अंक-6, नाम अक्षर-U V W
आज घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच सन्तुलन नहीं बनेगा। फिर भी मन शांत और सहज रहेगा। आपको जरूरत है। अपनी आदतों को सुधारने की। तभी रिश्ते बनेगे ।
शुभ अंक – 1, शुभ रंग– औरेंज।


अंक - 7, नाम अक्षर –O Z
युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। प्यार व्यवसाय और घरेलू स्तर पर थोड़ा परेशानी रह सकती है। इसके चलते व्यापार में कुछ परिवर्तन करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। तरक्की के लिये घिसे –पिटे रास्ते को छोड़कर नया रास्ता अपनायें।
शुभ अंक – 9, शुभ रंग– लाल।


अंक – 8, नाम अक्षर-F P
किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको निजी मुदद्दे परेशान कर सकते है। व्यापारिक तौर पर सावधान रहकर कार्य करें। साझेदारी वाली व्यवसायों में निवेश न करें। किसी धार्मिक स्थान का कार्यक्रम बना सकते हैं। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें। अच्छे- बुरे की जांच कर लेंगे तो बेहतर हो।
शुभ अंक - 7, शुभ रंग –पिंक।


अंक – 9
आज का दिन उन्नति कारक रहेगा। किसी भी अच्छी बुरी स्थिति को पहचान लेंगे। आप अपने लक्ष्यों के प्रति सक्रिय रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होना संभव है। नौकरी से सहकर्मी मददगार साबित हो सकता है। पत्नी से मतभेद व तकरार की स्थिति आ सकती है। कार्यों के नतीजे अच्छे मिल सकते हैं।
शुभ अंक - 22, शुभ रंग – हल्का लाल