पुणे-मुंबई हाईवे पर भीषण बस हादसा, छह की मौत 30 घायल

महाराष्ट्र के भोर घाट के पास स्थित पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग पर एक एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत जबकि 30 घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि बस चालक ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह दुर्घटना घटी। हादसा आज सुबह 5 बजे का है।



प्राप्त जानकारी एक यात्री बस (MH-04 FK 1599) पुणे-मुंबई हाइवे पर जा रही थी। अचानक बस से ड्राइव का नियंत्रण खो गया और वो बस सड़के नीचे उतर गई। हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक दर्जन लोगों को हल्की चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन, हाईवे दुर्घटना दल कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं।