पूजा घर आपका कैसा होना चाहिए, जरुर जानें ये 8 बातें...

घर में पूजाघर होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सदैव बना रहता है। माना जाता है कि घर में पूजाघर होने से सौभाग्य का आगमन होता है।




  • अपने घर को तीन माह से अधिक समय तक खाली न छोड़ें। घर के भंडार को भी कभी खाली न रखें। अगर कहीं जाना है तो कभी पूजाघर में ताला लगाकर न जाएं।

  • अगर मकान वर्षों से खाली पड़ा है तो ऐसे मकान को वास्तुशांति के बाद उपयोग में लाएं।

  • वास्तु के अनुसार घर का मंदिर रसोईघर में नहीं होना चाहिए।

  • पूजाघर में भगवान श्रीगणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति को कभी भी खड़ा न रखें। पूजा स्थल अंधेरे में न हो।

  • ईशान कोण में पूजाघर होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सदैव बना रहता है। मंदिर सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए।

  • शौचालय या बाथरूम के बगल में नहीं बनाना चाहिए। बेडरूम में भी मंदिर नहीं होना चाहिए। बेसमेंट भी पूजाघर के लिए ठीक नहीं है।