पानीपत के इस गाने ने जमकर बटोरी सुर्खियाँ

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं, इसी बीच खबरों में आ गई है अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म 'पानीपत' (Panipat) बीते दिनों इस फिल्म शानदार ट्रेलर रिलीज हुई था इस ट्रेलर को खूब पसंद भी किया गया था लेकिन अर्जुन कपूर ट्रोल हो गए थे ट्रेलर में लोगों को अर्जुन कपूर कुछ खास पसंद नहीं आए थे वहीं हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है इस गाने में अर्जुन कपूर विजय गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं  मालूम होता है कि उन्हें इस गाने में लोग कुछ पसंद कर रहे हैं



'पानीपत' का ये गाना है 'मेरे मन में शिवा'। इस गाने में अर्जुन कपूर ने धमाकेदार डांस भी किया है। वहीं अर्जुन कपूर के साथ-साथ इस गाने में कृति सेनन भी नजर आ रही हैं। मालूम होता है कि ये गाना कोई विजय गीत है, जिसमें हर हर महादेव का जयकार भी लगाया जा रहा है। इस भव्य गाने को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर के इस गाने को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यहां देखें हाल ही में रिलीज हुआ ये शानदार गाना-


अजय-अतुल द्वारा कंपोज किया गया ये दमदार गाना कुनाल गांजावाला, दिपांशी नागर व पद्मनाभ गायकवाड ने मिलकर गाया है। इससे पहले 'पानीपत' का गाना 'मर्द मराठा' भी रिलीज किया जा चुका है। आशुतोष गोविरिकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म है। इस मल्टी स्टारर फिल्म को 6 दिसबंर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा।