न्यायालय में जनपद न्यायाधीश ने मनाया 70वां संविधान दिवस
रायबरेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के दिशा निर्देशन में मंगलवार को भारत का 70वां संविधान दिवस मनाया गया। जनपद न्यायाधीश अनूप कुमार गोयल द्वारा समस्त अधिकारीगण व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। 

 

इस मौके पर एक रैली को भी जनपद न्यायाधीश अनूप कुमार गोयल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। आज का दिन एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाया जा रहा है।

 

रिपोर्ट-रत्नेश मिश्रा