मंडल अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

गोरखपुर/चौरी चौरा। नगर पंचायत मुन्डेरा बाजार के सभासद योगेन्द्र जायसवाल को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर विनोद शर्मा, चंदन मिश्रा, सुग्रीव तिवारी समेत भाजपा   कार्यकर्ताओं बधाई दी।


आज कैंप कार्यालय पर चौरी चौरा के भाजपा नेता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा दीपक जायसवाल (दीपू भईया) ने कहा कि योगेंद्र जायसवाल को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने चौरी चौरा विधान सभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का मिठाई खिला कर स्वागत भी किया।


रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल