मजदूर की करंट लगने से मौत


फिरोजाबाद। यूपी के फ़िरोज़ाबाद में एक मजदूर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी। मजदूर एक मकान में पत्थर की घिसाई का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे मशीन से करंट लगा और उसकी मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। फिलहाल पुलिस ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।


मामला उत्तर कोतवाली के संतोष नगर का है जहां मोन्टी नामक एक मजदूर मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहा था। आज ठेकेदार खुद नही गया लिहाज मोन्टी अकेला ही काम पर गया था। बताया यह जा रहा है कि उसने जैसे ही घिसाई का काम शुरू किया इसी दौरान उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया। इस मामले में ठेकेदार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।