मैनपुरी : खेत में मिला विवाहिता का शव,ससुरालियों पर हत्या का आरोप

मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बमटापुर नगला दानी में अल सुबह विवाहिता का शव खेत मे मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। महिला बीती शाम से गायब थी। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है।



विवाहिता के गले पर चोट के निशान और शव के पास मिला तेल का केन उसकी हत्या कर शव को जलाने की तरफ इशारा कर रहे थे। सूचना पर घटना स्थल पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि महिला की 5 वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गयी है। 


रिपोर्ट-आकाश धाकरे