हार्मोन्स के असंतुलन से करना पड़ सकता है बीमारियों का सामना

बॉडी में हार्मोन्स होने बहुत जरुरी है। ये हमारे शरीर में संतुलन बनाने में मदद करते हैं। हार्मोन्स एंडोक्राइन ग्रंथि में बनते है। एक जरुरी जानकारी दे दें अगर हमारे हार्मोन्स में कोई भी असंतुलन होता है तो इससे बीमारीयां हो सकती हैं। इसलिए ये जरुरी है कि हमे ध्यान रखना चाहिए कि हमारे हार्मोन्स का संतुलन बना रहे। आइए बताते हैं कि कैसे हार्मोन्स का संतुलन बनाया जा सकता है।


हार्मोन ठीक न होने से महिलाओं को काफी बीमारियों झेलनी पड़ती है। गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान हार्मोन अंसतुलन की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। पुरुषों को भी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।



असंतुलन के लक्षण



  • आपको हर वक्त थकान जैसा महसूस होगा।

  • गैस, कब्ज और बदहजमी जैसे चीजों का भी सामना करना पड़ सकता है।

  • हार्मोन अंसतुलन से बालों का झड़ना और दाढ़ी घनी ना आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


क्या खाएं, क्या न खाएं



  • फल व सब्जियों को सेवन अधिक करें।

  • ग्रीन टी का इस्तेमाल करना चाहिए।

  • चाय, कॉफी, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

  • सूखे मेवे और चिकन को अपने आहार में शामिल करें।