बुलंदशहर में पॉलिटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंंदशहर में अपराधियों ने एक पॉलिटेक्निक के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत छात्र की पहचान सुदेश के रूप में हुई है।



जानकारी के मुताबिक, मामला बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र का है। सुदेश नगला ढोलन गांव का रहने वाला था। वह, सोनीपत में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता था। वो 2 दिन पहले ही स्कूल से छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। 17 नवंबर की शाम को सुदेश खेत पर पानी लगा कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।