अपने रिलेशन को लेकर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बोले ये बड़ी बात...

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पागलपंती' इन दिनों चर्चा में है और इस फिल्म से भी ज्यादा सुर्खियों में हैं पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की जोड़ी। दोनों की करीबियों से तो सभी वाकिफ हैं। ये जोड़ी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। अब दोनों ने पहली बार अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात की है।



दरअसल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दोनों के रिलेशनशिप की लंबे अरसे से अटकले लगाई जा रहीं थी। वहीं अब इन सेलेब्स ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पुलकित और कृति ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की और कहा, "हमारा रिश्ता किसी से छुपा नहीं है लेकिन ये हमारा पारिवारिक मामला है और हमें प्राईवेसी दी जानी चाहिए"।



अपने रिश्ते को लेकर कृति ने कहा, "हम अपने रिश्ते के बारे में किसी से कुछ छुपा नहीं रहे हैं लेकिन हमें स्पेस देनी चाहिए, क्योंकि ये हमारा निजी मामला है। दूसरी तरफ पुलकित ने कहा, "ये हमारा आपसी मामला है और हम चाहते हैं कि इसे परिवार तक ही रखा जाए। रिश्ते को लेकर हमारे परिवार के बजाए अगर हम अपनी फीलिंग्स बताएं ये ठीक नहीं होगा। हां लेकिन इतना जरुर कहेंगे कि हम खुश हैं"।


दोनों ही स्टार्स का अफेयर के खुलासे के बाद अब दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि दोनों ही अभी अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। आपको बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मल्टीस्टारर फिल्म 'पागलपंती' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, उर्वशी रौतेला, इलियाना डिक्रूज जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आ रहे हैं।