90 रुपए का फूलदान, नीलामी में करोड़ों लगी कीमत

कई बार हम साधारण समझ कर ऐसा चीज खरीद लेते है जिसमें सच्चाई के बारे में हमे कुछ पता नहीं होता। एक मामला इंग्लैंड से सामने आया है जहां क एक शख्स ने महज 90 रुपए का चीनी फूलदान खरीदा था। उस समय उसे इसकी अहमियत के बारे में पता नहीं था। जब उसे इसकी सच्चाई पता चली तो वह दंग रह गया।


असल में फूलदान खरीदने के कुछ दिन बाद उस शख्स ने उसे ई-कॉमर्स कंपनी ईबे पर बेचने की कोशिश की, तो उसे वहां से कई ऑफर मिले, जिसमें लोग उस फूलदान के लिए लाखों रुपये देने को तैयार थे। इसके बाद शख्स ने उस फूलदान की नीलामी कराने का फैसला कर लिया। जंहा बाद में उसे एसेक्स स्थित स्वोर्डस फाइन आर्ट के नीलामी घर लाया गया।



जानकारी के अनुसार नीलामी में पता चला कि जिस फूलदान को शख्स साधारण समझ रहा था, असल में वो 300 साल पुराना है। इसे एक चीनी व्यक्ति ने 4.48 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर खरीदने वाले और बेचने वाले शख्स के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फूलदान को 18वीं सदी के एक चीनी सम्राट कियानलोंग के लिए बनाया गया था, जिनका शासनकाल 1735 से 1796 तक रहा था। उस समय फूलदानों पर राजवंश की मुहर भी लगाई जाती थी। स्वोर्डस में एशियन आर्ट डिपार्टमेंट की प्रमुख येक्सू ली के मुताबिक, इस अनोखे फूलदान की बिक्री में जो रकम मिली है, उसका इस्तेमाल शख्स अपनी तीन साल की बेटी की पढ़ाई पर करेगा। इसके अलावा बाकी रकम को वह अन्य जरूरत की चीजों पर खर्च करेगा।