सीएम Yogi ने गौ सेवा कर फरियादियों की सुनी समस्याएं

गोरखपुर। गौ माता की सेवा करना मानव का प्रथम कर्तव्य है। गाय हमें निरोग एवं दीर्घायु बनाती है। इसलिए प्रत्येक मानव का कर्तव्य बनता है कि गाय को अपने जीवन से जोड़ते हुए राष्ट्र के कल्याण में सहयोगी बनें। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय प्रवास के दौरान अपने गौशाला में पहुंचकर प्रत्येक गाय को गुड़ चना खिलाकर गौ सेवा की।


उन्होंने कहा, सनातन धर्म से संबंधित सभी लोगों को गाय से जुड़ना एवं देसी प्रजाति की जाती का संवर्धन राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है। गौ माता की सेवा मानव का प्रथम कर्तव्य है। तत्पश्चात सीएम योगी ने दूर-दूर से आए हुए फरियादियों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारी गणों को निर्देशित करते हुए कहा कि आए हुए फरियादियों की समस्या का निराकरण निष्पक्षता पूर्ण त्वरित गति से कर दिया जाए ताकि किसी भी फरियादी को बार-बार अपनी समस्या के निदान हेतु मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में ना आना पड़े।


जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ, डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट-रंजीत जयसवाल