आंखो के लिए बहुत ही फायदेमंद है इसका तेल...

हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा हमारी आंखे होती है। मिट्टी या कंकड़ का छोटा सा भी टुकड़ा हमारी आंख में लग जाए तो आंखों को बहुत नुकसान होता है। उम्र के साथ साथ आंख में होने वाली कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में अपनी आंखो की सुंदरता बनाये रखने और कई बीमारियों से बचाने के लिए अरंडी का तेल बहुत फायदे मन्द होता है। आइये जानते है इसके लाभ- 




  • अरंडी के तेल में विटामिन ई के साथ फैटी एसिड और रिसिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो अंदर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। यह तेल आंखों की सफाई के लिए सबसे अच्छा होता है।

  • इस तेल की मालिश आंखों के नीचे और आंखों के चारों ओर करते रहने से, आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे दूर हो जाते हैं। यह आंखों के नीचे पढ़ने वाली लाइनों को हटाता है।

  • अक्सर लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते रहने से आंखें सूखने लग जाती है। जिससे काफी थकान भी महसूस होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंखों में अरंडी के तेल की एक बूंद डालें। इस उपाय को आप सोते समय ही करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

  • यदि आपकी आंखों पर मोतियाबिंद होने की संभावनाएं नजर आ रही हो तो इसका इलाज अरंडी के तेल से भी कर सकते है। यह मोतियाबिंद को भी ठीक करने का सबसे अच्छा उपचार होता है।

  • अरंडी के तेल से आंखों में होने वाली जलन और लालिमा को दूर किया जा सकता है।