मैनपुरी : फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव


मैनपुरी। जनपद के कुर्रा थाना क्षेत्र में ग्राम चंद्रपुर बोझी में एक विवाहित महिला का शव घर में पंखे पर झूलता मिला। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। 


प्रथम दृष्टया विवाहिता द्वारा खुद से फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है।


रिपोर्ट-आकाश धाकरे