रेप कांड पीड़िता के जल्द स्वास्थ्य की कामना के साथ सपा महिला सभा ने दिया धरना

लखनऊ। समाजवादी महिला सभा की तरफ से आज दूसरे दिन भी हजरतगंज में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना देकर उन्नाव रेप पीड़िता के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की गई। धरना पर बैठी सैकड़ों महिलाओं ने धरना देने के पश्चात मोमबत्ती जलाकर पीड़िता के जीवन में प्रकाश लाने की कामना की। 


सपा द्वारा आयोजित धरने में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी सहित सपा नेत्री जूही सिंह, मीरा वर्धन, सुरभि शुक्ला, रचना कोरी, नाहिद लारी खान, प्रेमलता यादव, पूजा शुक्ला, नीलम रोमिला सिंह, सुरैय्या सिद्दीकी, पूनम यादव, आशा सिंह, पूजा यादव, उमा यादव, दीपा यादव, मीना सिंह, जूही सिंह, सीमा यादव, नसरीन फातिमा, गीता पाण्डेय, अरूणा त्रिवेदी, शर्मिला महराज, साधना वर्मा, ऊषा यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आअखिलेश यादव ने कहा है कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार हुआ है। जिसके लिए समाजवादी पार्टी उसे न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ती रहेगी।