108 पंचवटी व पंचपल्लव वाटिका लगाने का लिया संकल्प


हैलो फाण्डेशन एवं मानस पर्यावरण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में  हैलो फाण्डेशन की अध्यक्षा शशी सिंह (अधिवक्ता- उच्च न्यायालय) के जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ के बटलर पार्क में पंचवटी (पीपल, बरगद, बेल, आंवला, अशोक) व पंचपल्लव (पीपल, पाकड़,  बरगद, गूलर, आम) के पौधों का रोपण किया गया। 


पूजन विधि एवं आस्था के साथ लगाए गए पौधे


हैलो फाण्डेशन एवं मानस पर्यावरण संस्थान के संयुक्त प्रयास से वहां उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को निर्मल बनाने के लक्ष्य से पूरे लखनऊ में 108 वाटिका लगाने व जन-जन को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस वाटिका का निर्माण सिर्फ पर्यावरण ही नहीं  अपितु लोगों में संस्कृति एवं संस्कारों को भी आगे बढ़ाना है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी पौधों को पूजन विधि एवं आस्था के साथ लगाना संपन्न किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों संग शशी सिंह के द्वारा आम के पौधे के रोपण से की गयी जहां मानस पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष मानस चिरविजय सांस्कृतयान की देखरेख में सारे पौधे लगाये गये। 


इस अवसर पर पर्यावरण एवं देश भक्ति की भावनाओं को जागृत करने वाली गायिका "रितिका शर्मा" के गीतों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।


इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृपा शंकर, विशिष्ट अतिथि लखनऊ जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान के निदेशक अशोक सिन्हा तथा अतिविशिष्ट अतिथि परमानन्द शर्मा (अधिवक्ता- उच्च न्यायालय), पर्यावरण संरक्षण के जान माने जाने वाले कृष्णराय, हैलो फाण्डेशन के सचिव संदीप सिंह, वरूण सिंह, संदीप शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, हरीश यादव, अजय पाल, रितिक, हर्षवर्धन सिंह व कृष्णराय तथा मानस पर्यावरण से जिला संयोजक करन उपाध्याय व मैनेजमेंट हेड अमित त्रिपाठी व खुशहाल सेवा संस्थान से अध्यक्ष शिवराम मिश्रा , केशव मिश्रा, एमबी राजावत सिंह , राखी, इन्द्रेश, संतोष कुमारी व आदि सामाजिक लोग उपस्थित रहे।