शिवानी ने जन्म दिन पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायबरेली। पर्यावरण संरक्षण के लिए विगत 50 वर्षो से वृक्षरोपित करने के लिए आम जन को जागरूक करने वाले एडवोकेट ओपी यादव के जीवन से प्रेरणा लेकर वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के पुत्र देवर्षि रस्तोगी विगत 10 वर्षो से अपनी उम्र के वर्षो के सापेक्ष संख्या में वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ में कार्यरत देवर्षि रस्तोगी ने विवाहोपरान्त अपनी पत्नी को जन्म दिन पर वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया, अपने जन्मदिन पर शिवानी रस्तोगी ने अपने 25वें जन्म दिन के अवसर पर मानव सेवा के लिए विश्वविख्यात संस्था अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम की शाखा में 25 वृक्षरोपित कर पर्यावरण संरक्षण हेतु महिलाओं को आगे आने का संदेश दिया।



शिवानी रस्तोगी ने सिन्दूर, हरसिंगार, नीम, शहजन, कचनार आदि प्रजाति के वृक्षरोपित किये। सभी पौधे राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ की लैब से टेस्टेड वृक्ष है, इन प्रजाति के पौधों से जीवन रक्षक दवायें तैयार की जाती है।बनारस आश्रम से पधारे औघड़ सन्त मघई राम ने प्राकृतिक सम्पदाओं का दोहन किए जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि मनुष्य स्वार्थ की अंधी राह में दौड़ रहा है। विकास के नाम पर विनास किया जा रहा है, जंगल वीरान हो रही हैं, नदियां सूख रही हैं,पहाड़ समाप्त हो रहे हैं। इस प्रकार की आयी विकृतियों के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है, जिससे मानव, जीव-जन्तु, पशु पक्षी सभी प्रभावित हो रहे हैं।  एैसे में वृक्षरोपण एक पुनीत कार्य है। इसमें सभी को आगे आना चाहिए। वृक्षारोपण करने के लिए बाबा जी ने श्रीमती शिवानी रस्तोगी को साधूवाद दिया।  


इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवकुमार सोनी, जया रस्तोगी, वीनू रस्तोगी, निवेदिता रस्तोगी, जानकी रस्तोगी, वान्या, दल बहादुर सिंह, रमेश सिंह, विनोद जायसवाल, रंजीत गुप्ता, अरविन्द चैधरी, रवि चैधरी आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-रत्नेश मिश्र