बंद बोरे में निकला अज्ञात महिला का शव

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र बिहारी नगर के सामने रहना नाला में एक बंद बोरे में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस बोरे में मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है। सीओ सिटी संजय वर्मा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। महिला लाल रंग की सलवार और हरे कलर का सूट पहने हुए है। उसनेे अपने हांथ में एक कड़ा भी पहन रखा है।


रिपोर्ट-फरमान 'बबलू'