TMC विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा "सुरक्षा बालों पर हमला करो"


पश्चिम बंगाल। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार में जुटे नेताओं की बदजुबानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तजा ममलमा पश्चिम बंगाल का जहां टीएमसी की महिला विधायक (MLA Ratna Ghosh) ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की सरे आम धज्जियां उडाते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।


महिला मोर्चा की कार्यकर्ता झाड़ू उठाएं और


पश्चिम बंगाल की चकदाह सीट से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की विधायक रत्ना घोष ने एक चुनावी सभा में कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता झाड़ू उठाएं और सुरक्षाबलों को दूर भगाएं। इतना नहीं उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से चुनावी ड्यूटी पर लगे केंद्रीय बलों पर हमला करने की भी बात कही।


हम केंद्रीय सुरक्षाबलों की कोई परवाह नहीं करते


रत्ना घोष ने वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हमने देखा था कि किस तरह केंद्रीय सुरक्षाबलों ने हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा था। आज का समय और चुनौतीभरा है, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है। मैं हर एक बूथ पर जाऊंगी और हम केंद्रीय सुरक्षाबलों की कोई परवाह नहीं करते हैं,महिला मोर्चा की कार्यकर्ता झाड़ू उठाएं और सुरक्षाबलों को दूर भगाएं। अगर जंग जीतनी है तो सही और गलत का भेद भूल जाओ,आपको किसी भी तरह से जीतना है।