जापान में जन्मा एक सेब के बराबर वजन का बच्चा


टोक्‍यो। जापान में जन्मा एक सेब के बराबर वजन वाला बच्चा बहरी दुनिया देखने के लिए अब तैयार है। पिछले साल अक्टूबर में जन्मा यह दुनिया का सबसे कम वजन वाला बच्चा है। तोशिको ने गर्भधारण के बाद उच्च रक्तचाप की दिक्कत के चलते 24 सप्ताह और पांच दिन के बाद रयुसुके सेकिये को जन्म दे दिया था। जर्मनी में 2015 में सबसे कम वजन वाली 250 ग्राम की लड़की का जन्म हुआ था।


जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र 258 ग्राम


जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र 258 ग्राम था। एक अक्टूबर 2018 को जब रयुसुके का जन्म हुआ तब उसकी लंबाई 22 सेंटीमीटर थी और डॉक्टरों ने उसे अति गहन चिकित्सा कक्ष में रखा था। करीब सात महीने बाद ही बच्चे का वजन 13 गुना बढ़ गया,अब वह तीन किलोग्राम का है। उसे इस सप्ताहांत मध्य जापान में नगानो चिल्ड्रेंस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।



मां तोशिको ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,''जब उसका जन्म हुआ तो वह बहुत छोटा-सा था और ऐसा लगता था कि अगर उसे स्पर्श करेंगे तो वह टूट जाएगा। मैं बहुत चिंतित थी।'' उन्होंने कहा, ''अब वह दूध पीता है। हम उसे नहलाते हैं। मैं खुश हूं कि मैं उसे बड़ा होते देख पा रही हूं।''