इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का टीजर जारी


राजकुमार गुप्ता की नई फिल्म ’इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ का टीजर मंगलवार को जारी हुआ है। इसमें अर्जुन कपूर को देखा जा सकता है। टीजर यह तसल्ली देने में कामयाब हुआ है कि इस फिल्म में कोई नई बात निर्देशक बता रहे हैं। इसी टीजर के साथ यह भी पक्का कर दिया गया है कि इसे 24 मई को रिलीज किया जाएगा। इसमें एक भी फीमेल एक्टर का ना जिक्र हुआ है, ना टीजर में दिखाया गया है। जाहिर है कोई हीरोइन यहां नहीं है।


एक क्राइम ड्रामा
यह एक क्राइम ड्रामा है, जिसका नाम ’इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ रखा गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर का लुक प्रभावित करने वाला है। इस फिल्म में वे एक शातिर आतंकवादी की तलाश में हैं। इसे सीक्रेट मिशन माना जा सकता है। उनका साथ देने के लिए राजेश शर्मा, प्रशांत एलेक्जेंडर, गौरव मिश्रा और आसिफ खान हैं।
बता दें कि इससे पहले राजुकमार ने ’रेड’ में अजय देवगन को निर्देशित किया था। ’इश्क़जादे’ से अपना करियर शुरू करने वाले अर्जुन कपूर की ये 12वीं फिल्म है। ’इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ पर राजकुमार गुप्ता लंबे समय से पर काम कर रहे थे। उन्होंने तीन साल से लगातार इस पर काम किया। फिल्म की कहानी उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगी। यही वजह है कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आगे बढ़े।
फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है, इसमें अर्जुन का नाम प्रभात है। कहा जा रहा है कि ये रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस की कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बिना एक भी गोली चलाए कुख्यात आतंकी को पकड़वाया था स राजकुमार गुप्ता ने कौशिक की मां और भाई से मिली जानकारी के आधार पर ये स्क्रिप्ट लिखी है और आधिकारिक राइट्स भी लिए हैं।