Honey Singh पर बना गाना


यो यो हनी सिंह Honey Singh ने अपने करियर में कई सफल चार्टबस्टर्स दिए हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे हैं। अब उन पर ही एक गाना बना है। हनी सिंह के स्टारडम को देखते हुए ही उन पर एक गाना बनाया गया है। आरएस चौहान द्वारा हाल ही में रिलीज़ किया गया गीत “यो यो“ एक मज़ेदार गीत है। इसमें इक्का ऋषि रिच है और इसके बोल यो यो हनी सिंह के प्रसिद्ध चार्टबस्टर्स ’ब्लू आइज़’ और ’ब्राउन रंग’ से लिए गए हैं और इसे गायक के नाम पर भी रखा गया है।


Honey Singh इस गाने के बारे में


यो यो हनी सिंह Honey Singh इस गाने के बारे में जान कर आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर गायक को धन्यवाद देते हुए यो यो ने लिखा ’शुक्रिया कि इक्का और आरएस ने ’यो यो’ गीत के जरिये मुझे प्यार और इज्जत दी। ऋषि भाजी ने कमाल की बीट्स बनाई हैं और हिप हॉप को जिंदा रखा है।’


अपने कमबैक गीत ’मखना’ के साथ, यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे, जिसे दुनिया भर से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। यूट्यूब पर इस गाने ने तहलका मचा दिया था। 21 दिसंबर को टी-सीरीज़ के तहत रिलीज़ किया गया मखना दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहा था। हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत ’दिल चोरी’ के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में ’सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता था।