भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरी गौ रक्षा महासंघ


लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने हो रहे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करते हुये अपने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये है। वहीं महासंघ से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर बताया है कि महासंघ से जुड़े सभी लोग भाजपा के प्रचार के तत्पर है और पार्टी उनसे किसी भी स्तर का कार्य ले सकती है।


Shahjahanpur : भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन


गौ रक्षा महासंघ के अध्यक्ष कलीम भारतीय


इसके अलावा गौ रक्षा महासंघ के अध्यक्ष कलीम भारतीय व महासचिव इन्द्रेश शुक्ल ने यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भी मुलाकात कर बताया कि महासंघ भाजपा के समर्थन में पूरी तरह खड़ी है और राष्ट्रहित में उसके सभी कार्यकर्ता लोगों से जनसम्पर्क कर मोदी सरकार बनाने के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है।


महासंघ के अध्यक्ष कलीम भारतीय ने बताया कि देश में पिछले पांच वर्षों में जिस तरह राष्ट्रवाद को बढ़ावा मिलने के साथ देश दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ है, उसे देखते हुये देश को एक बार फिर मोदी सरकार की आवश्यकता है।