Russia ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

रूस (Russia) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। इस सम्मान का नाम है The Order Of The Holy Apostle Andrew The First-Called,साधारण भाषा में आप इसे रूस का भारत रत्न भी कह सकते हैं। नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं,जिन्हें Russia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है।


17वीं सदी के अंत में ज़ार पीटर प्रथम ने


प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में योगदान देने और दोनों देशों के नागरिकों के बीच दोस्ताना संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। ये रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस अवॉर्ड को 17वीं सदी के अंत में ज़ार पीटर प्रथम ने Apostle Andrew the First-Called के सम्मान में शुरू किया था। Apostle मूल रुप से ईसाई धर्म के प्रचारक होते हैं और ऐसा माना जाता है, कि Saint Andrew ईसा मसीह के चार सबसे क़रीबी शिष्यों में से एक थे।


जुलाई 1998 में Russia के तत्कालीन राष्ट्रपति Boris Yeltsin ने


वर्ष 1917 में Russia की क्रांति के बाद इस पुरस्कार को समाप्त कर दिया गया था। उस समय तक दुनिया भर के एक हज़ार लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका था,जिनमें से आधे विदेशी नागरिक थे। जुलाई 1998 में Russia के तत्कालीन राष्ट्रपति Boris Yeltsin ने इस अवॉर्ड को दोबारा शुरू किया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी ये सम्मान दिया जा चुका है।