RSS बिधूना ने किया पुलिस कर्मियों का सम्मान

वैश्विक महामारी कोविड-19 की इस विभीषिका के दौरान अन्यान्य व्याधियां व प्रतिकार सहकर एवं अपना जीवन संकट में डालकर, विधि व्यवस्था अनुरक्षण में निरन्तर प्राण-प्रण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले योद्धाओं का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बिधूना द्वारा प्रभारी निरीक्षक, बिधूना रामसहाय सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों का माल्यार्पण कर एवं अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर जिला संघचालक अखिलेश कटियार, सह जिला कार्यवाह मयंक, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख अखिलेश दुबे, विभाग गोरक्षा प्रमुख (विहिप) नमो नारायण, नगर संघचालक डॉ. वागीश, नगर कार्यवाह अजय, अजय स्वर्णकार, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख नारायण,नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अभय, सह नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख यतेन्द्र, नगर व्यवस्था प्रमुख अनिल, नगर प्रचार प्रमुख कुनाल, नगर कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख विवेक, नगर सद्भावना प्रमुख विपिन, नगर विद्यार्थी प्रमुख मोहित, नगर मार्ग प्रमुख प्रशान्त व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर