परिवहन निगम मुख्यालय के लगभग 60 वर्ष पुराने भवन की हुई मरम्मत, परिवहन मंत्री ने किया उदघाटन

लखनऊ। परिवहन निगम मुख्यालय की लगभग 60 वर्ष पहले बनकर तैयार हुए भवन की समय-समय पर रंगाई पुताई होती आ रही थी। निगम पिछले 5 वर्ष से लगातार मुनाफे में होने की वजह से प्रथम तल पर पूर्णरूप से वातानुकूलित बनाकर तैयार हुए परिसर का शुक्रवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने उदघाटन किया। इस अवसर पर भविष्य में परिवहन निगम के मुनाफे में रहने पर बाकी बचे हिस्से को भी भूतल के आधार पर बनाने की संस्तुति बनी।



इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष संजीव सरन, उ०प्र० परिवहन विभाग के अध्यक्ष अरविन्द कुमार (मंडलायुक्त), मुकेश मेश्राम (परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश), धीरज साहू (आबकारी आयुक्त), पी० गुरू प्रसाद, राजशेखर (प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम), राधेश्याम (अपर प्रबन्ध निदेशक) एवं निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।