Birthday Special: एजुकेशन में कई एक्ट्रेस से आगे हैं परिणीति,कितनी की है पढ़ाई जानें...

बॉलीवुड जगत में आज की बर्थडे गर्ल हैं परिणीति चोपड़ा। आज परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन है और आज चुलबुली परिणीति 30 साल की हो गई हैं। परिणीति बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपने लुक में बहुत बदलाव किया है। एक समय में परिणीति काफी हेल्दी थीं, लेकिन उन्होंने अपने आप काफी ज्यादा बदलाव कर लिया और ऐसा करने के लिए उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। जानते हैं परिणीति की लाइफ से जुड़ी कई ऐसे बातें...



परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर को अंबाला में हुआ था और वो स्कूली दिनों में पढ़ाई में भी काफी होशियार थीं। कहा जाता है कि उन्होंने कक्षा 12वीं में इंडिया टॉप किया था और इसके लिए उन्हें नेशनल स्तर पर सम्मानित किया गया था। उसके बाद भी परिणीति का ध्यान पढ़ाई में ही था और वो बॉलीवुड में नहीं आना चाहती थीं। उसके बाद परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल हॉनर्स की है और वो उसके बाद साल 2009 में मैनचेस्टर से इंडिया लौटीं।


भारत आने के बाद भी उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग कर अपना करियर बनाना ठीक नहीं समझा और वो यहां नौकरी करने लगीं। उन्होंने भारत लौटकर यमराज फिल्म्स के साथ पीआर कंसलटेंट के रूप में जॉब की और दो साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर कदम बढ़ाया। दो बाद उन्हें 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहेल से डेब्यू किया। 


वहीं अपनी पहली फिल्म से ही उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। उसके बाद उन्होंने साल 2014 में 'इश्कज़ादे' में काम किया और इसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई। हालांकि बाद में उनका फिल्मी करियर काफी खास नहीं रहा और उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उन्होंने नमस्ते इंग्लैंड, केसरी, जबरिया जोड़ी, डिशूम, किल दिल जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 'मेरी प्यारी बिंदू' से अपना प्लेबैक सिंगिंग का सफर भी शुरू किया था।