मोहम्मदी/खीरी। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता अभियान" के तहत मनाये जा रहे "सेवा सप्ताह" के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7:00 बजे तमाम भाजपाई तहसील परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने विधायक के नेतृत्व में वहां की साफ सफाई की।
इस दौरान विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अब हमको जल संरक्षण अभियान भी चलाना होगा जल बहुमूल्य है और उसकी बर्बादी नहीं होनी चाहिए इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी अतुल रस्तोगी अवनीश गुप्ता दिनेश गुप्ता मनोज गुप्ता अश्वनी शुक्ला हरभजन सिंह हनी मेहरोत्रा राममिलन त्यागी रवि शुक्ला नीरज रस्तोगी सत्य प्रकाश शुक्ला रजनीश बाजपेई दीपेंद्र मोहन आनंद गुप्ता सुशील वर्मा महेश श्रीवास्तव सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुखविंदर सिंह कम्बोज