श्री राम लीला का कार्यक्रम घोषित, विराट दंगल, मौत की छलांग सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे लोगों के आकर्षण का केंद्र

मोहम्मदी/खीरी। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित किए जाने वाले मेला श्री राम लीला का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर गणेश पूजन और ध्वज स्थापना के साथ मेले का प्रारंभ होगा।



  • 30 सितंबर को शिव पार्वती विवाह

  • 1 अक्टूबर को राम जन्म

  • 2 अक्टूबर को विश्वामित्र यज्ञ

  • 3 अक्टूबर को गंगा अबतरण

  • 4 अक्टूबर को पुष्प वाटिका

  • 5 अक्टूबर को सीता राम विवाह

  • 6 अक्टूबर को राम वनवास

  • 7 अक्टूबर को राम केवट संवाद

  • 8 अक्टूबर को दशरथ मरण

  • 9 अक्टूबर को सीता हरण

  • 10 अक्टूबर को बाली वध

  • 11 अक्टूबर को लंका दहन

  • 12 अक्टूबर को रावण अंगद संवाद

  • 13 अक्टूबर को रावण वध

  • 14 अक्टूबर को राजतिलक की लीला का प्रदर्शन होगा।


इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में....



  • 14 अक्टूबर को धार्मिक नृत्य संध्या

  • 15 अक्टूबर को सम सामाजिक व्यवस्थाओं नीतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • 16 अक्टूबर को मोहम्मदी टैलेंट सिंगिंग एंड डांसिंग

  • 17 अक्टूबर को कुल हिंद मुशायरा

  • 18 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 

  • 19 अक्टूबर को संगीत सम्मेलन का आयोजन रामलीला मैदान के रंगमंच पर किया जाएगा।


नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने बताया कि इसके अलावा मेले में अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। वहीं 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक राम कथा मंच से कथा व्यास पंडित अवधेश चंद्र मिश्रा द्वारा रात्रि 7:30 बजे से 9:30 बजे तक श्री रामचरितमानस पर प्रवचन किया जाएगा।


इसके अलावा 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रामलीला मैदान के रंगमंच पर नौटंकी का आयोजन होगा। वही मौत की छलांग मेले का विशेष आकर्षण रहेगी उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को भगवान शंकर जी की बारात तथा 5 अक्टूबर को भगवान रामचंद्र जी की बारात पूरे नगर में धूमधाम से भ्रमण करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से मेले के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर मेले को सफल बनाने का आह्वान किया है।


रिपोर्ट-सुखविंदर सिंह कम्बोज