बेमौसम हुई बरसात ने धान और गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान, किसान परेशान

मोहम्मदी/खीरी। मोहम्मदी व आसपास के क्षेत्रों में सितंबर महीने के आखिर में बेमौसम हुई बरसात ने किसानों को काफी परेशान कर दिया है। क्षेत्र के आसपास में धान की फसल पकने को तैयार है, इसी दौरान बरसात के साथ-साथ तेज हवाओं ने धान की फसल को गिरा दिया है।


बिजौलिया खानपुर निवासी किसान प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में धान की फसल की बालियां हल्की-हल्की पकनी शुरू हो गई है। बालियों में बजन होने के साथ यदि बारिश और तेज हवाएं चलती है, तो फसल को काफी नुकसान होता है। इसी कारण धान की अधिकतर फसल गिर गई है और साथ ही साथ गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है।



तेज हवाओं के साथ गन्ने की फसल भी गिर गई है। गिरी हुई गन्ने की फसल में चूहे भी8 काफी नुकसान करते हैं और फसल को काट देते हैं। कुछ भी हो इस बरसात से फायदा तो नहीं हुआ लेकिन किसानों का काफी नुकसान जरूर हो गया है।


रिपोर्ट-सुखविंदर सिंह कम्बोज