रायबरेली। श्रावण मास के मौके पर तीसरे सोमवार को राही ब्लॉक के पूरे मतौली मजरे भांव स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक व भंडारा सम्पन्न हुआ। पंडित पवन के मंत्रोच्चारण पर मुख्य यजमान संतदीन मिश्रा ने परिवार के साथ बड़े ही विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
रुद्राभिषेक के दौरान भक्तों के ओम न: शिवाय के जयकारों से मतौली गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।करीब ढाई घंटे तक चले रुद्राभिषेक में बाबा भोलेनाथ का अभिषेक गाय के दूध से किया गया। इसके बाद पवित्र जल से शिवजी को स्नान कराया गया। चंदन, भांग, बेलपत्र और विभिन्न तरह के फूल से भोलेनाथ का शृंगार हुआ। माता पार्वती और शिवजी को नए वस्त्र पहनाए गए। विभिन्न तरह के फल और मिठाई प्रसाद में चढाएं गए। इसके बाद महाआरती की गई। इसमें स्त्री, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें बडी संख्या में साधू सन्त व श्रद्धालु भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।देर शाम तक चले भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दिनेश मिश्रा, मोनू अग्निहोत्री, बीरू, मंगलम, शांतनु, वीरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-रत्नेश मिश्रा