प्रियंका गांधी ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को दी श्रद्धांजलि


रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा मंगलवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से लखनऊ पहुंची। जहां से सड़क मार्ग से सीधे सदर विधायक अदिति सिंह के लालूपुर चौहान गांव स्थित आवास पहुंची। प्रियंका ने अदिति के परिवारीजनों से मुलाकात की और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। अखिलेश सिंह का 20 अगस्त को राजधानी के पीजीआई में निधन हो गया था,वो कैंसर से पीड़ित थे।


प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह, उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह और दिव्यांशी सिंह से मिलकर दुख बांटा और कहा कि हम सब आपके साथ हैं। प्रियंका यहां करीब आधा घंटे रही।इसके बाद प्रियंका लालगंज में निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे रेल कोच फैक्ट्री के कर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका कर्मियों के साथ धरना स्थल बैठीं। उन्होंने कर्मियों के हित में लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। कर्मियों ने उन्हें एक पत्र भी दिया है।

रिपोर्ट-रत्नेश मिश्र