प्रधान पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार



रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के गहरौली के प्रधान पर हुए प्राणघातक हमले के मामले पुलिस ने सात आरोपितों को चंद्रमणि खेड़ा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ज्ञात रहे कि 20 जुलाई को सरेनी थानांतर्गत गहरौली प्रधान के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा मुकदमा पंजीकृत किया गया था।और वे फरार चल रहे थे।आरोपियों को गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह के दिशा निर्देश पर सदर कोतवाली, गुरुबख्शगंज, सरेनी, लालगंज व स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम का गठन किया गया था। जहां शुक्रवार को पुलिस टीम ने प्रधान पर हुए जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी रोहित व उसके छह साथियों को पुलिस टीम ने चंद्रमनीखेड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।


 

घटना का राजफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पर हुए जानलेवा हमले में सात आरोपियों को गठित पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार हुए आरोपियों में सरेनी थाना क्षेत्र के गहरौली निवासी रोहित पुत्र शिवगोपाल,राकेश कुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह, रामगोपाल सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह, बलवंत सिंह पुत्र बृजपाल सिंह, दिवाकर सिंह पुत्र दिनेश सिंह, पुष्पराज सिंह पुत्र देवशरण व कुलदीप तिवारी पुत्र रविंद्र लाल निवासी मन्दीपुर थाना हुसैन गंज जिला फतेहपुर शामिल थे।जिसमें घटना में शामिल रोहित मुख्य आरोपी था।

 


आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा,एक रिवाल्वर, आठ कारतूस315 एक खोखा कारतूस,दो कारतूस 32 बोर,छह कारतूस 12 बोर,सात मोबाइल,35 सौ रुपये नगद बरामद हुआ। पूछताछ ने पकड़े गये मुख्य आरोपी रोहित ने बताया कि प्रधान मेरा राजनैतिक विरोधी है और पुरानी रंजिश भी है। मै अपनी साथियों के साथ मिलकर प्रधान को जान से मारने की योजना बनाई तथा फतेहपुर जिले से दो किराए के शूटर कुलदीप तिवारी और जितेंद्र सोनी को भी शामिल किया।20 जुलाई को हम लोग रात के दस बजे सुरेश के खेत के मोड़ पर प्रधान को जान से मारने के लिए उसके आने का इंतजार कर रहे थे तभी प्रधान चार पहिया गाड़ी से आया तो मोनू ने अपनी मोटरसाइकिल गाड़ी के आगे खड़ी कर दी प्रधान के पूछने पर उसने बाइक खराब होने की बात कही।इतने में मैं व शूटर जितेंद्र ने तमंचे से प्रधान पर फायर कर दिया।प्रधान के शोर मचाने पर हम लोग वहां से भाग निकले।

रिपोर्ट-रत्नेश मिश्रा