फिल्म "Kabir Singh" दो दिन में 'उरी' को भी हरा के बनायेगी नया रिकॉर्ड

'कबीर सिंह' के सामने 'स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम' है, इसके बावजूद बीते संडे को इसे 9.61 करोड़ रुपए मिले हैं। यह इसकी बॉक्स ऑफिस दौड़ का तीसरा संडे था। तीसरे संडे पर मिली यह रकम हर लिहाज से अद्भुत है। तीसरे वीकेंड पर इसकी कमाई 22.52 करोड़ रुपए रही है। पहले हफ्ते में इसे 134.42 करोड़ रुपए हासिल हुए थे और दूसरे हफ्ते में 78.78 करोड़ मिले थे। अब कुल कमाई 235.72 करोड़ रुपए है।



बीते शुक्रवार शाहिद की फिल्म को केवल 5.40 करोड़ रुपए मिले थे लेकिन शनिवार से इसकी कमाई फिर बढ़ी। शनिवार को इसे 7.51 करोड़ रुपए मिले। संडे को तो यह 9.61 करोड़ ले आई। माना जा रहा था कि अब फिल्म का सफर थोड़ा धीमा ही रहेगा और कुल कमाई 250 करोड़ होगी, अब इससे बड़े आंकड़ा आता दिखाई दे रहा है।


'कबीर सिंह' की स्क्रीन्स अभी 2000 के करीब ही हैं। 'कबीर सिंह' को दो हफ्ते पहले 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। यह तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, संदीप ने ही ओरिजनल फिल्म भी बनाई थी। साउथ की 'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवराकोंडा मुख्‍य भूमिका में दिखे थे।


यह तो पक्का है कि इस हफ्ते 'कबीर सिंह' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। अब यह 'उरी' से केवल आठ करोड़ पीछे हैं। इसी साल रिलीज हुई 'उरी' की कमाई 243.77 करोड़ रुपए है। बता दें कि 2019 में किसी भी फिल्म ने इतनी जल्दी 200 करोड़ रुपए नहीं कमाए, जितने शाहिद की फिल्म ने कमाए। तीसरे हफ्ते 'कबीर सिंह' कम से कम 12 जुलाई तक अच्छा कमायेगी। 'ए' सर्टिफिकेट वाली 'कबीर सिंह' शाहिद की पहली सोलो फिल्म है, जिसने 100 से ज्यादा कमाई की है और अब दो सौ के पार पहुंच गई है।