इस अवसर पर अनिल बाजपेई द्वारा संस्था की स्थापना, संस्था के उद्देश्य, संस्था के प्रचार व प्रसार की रणनीति एवं जिले में ब्राह्मण समाज के उत्थान व सशक्तिकरण हेतु 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण, यज्ञोपवीत संस्कार, निर्धन ब्राह्मणों की शिक्षा, तकनीकी शिक्षा का प्रसार, ब्राह्मण परिवारों के रोजगार की व्यवस्था, व्यसनों व कुरीतियों की रोकथाम, निर्धन ब्राह्मण कन्याओं के विवाह व दहेज मुक्त विवाह पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक कुुुमार मिश्र, मण्डल सहप्रभारी अमीष त्रिवेदी, जिला संरक्षक संतदीन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, जिला महासचिव सुशील शुक्ला, रत्नाकर त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, अनुभव शुक्ला, आशीष मिश्रा एवं संस्था से जुडे़ अन्य ब्राह्मण बन्धु भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-रत्नेश मिश्रा