श्री गांधी इंटर कालेज में हुआ मेधावियों का सम्मान, खिले चेहरे
रायबरेली। डलमऊ विकासखंड के घुरवारा कस्बा स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज चंद्र भूषण गंज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधक अनमोल मिश्र व संरक्षक के.एन. मिश्र द्वारा मां सरस्वती वह दंडी स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन छात्र-छात्राओं को प्रबंधक व संरक्षक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

हाई स्कूल में दीप्ति मौर्य जहां प्रथम स्थान पर रहीं और अंशिका यादव, अनामिका शुक्ला, प्राची सिंह, शिखा तिवारी, कृष्ण कुमार, निशा, आशु,आंचल,विजय मौर्य ने टॉप टेन में जगह बनाई। वहीं इंटरमीडिएट में दीप्ति त्रिवेदी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि शोभा, अनुराग शर्मा, आशीष कुमार, विवेक द्विवेदी, श्रेजल, शोभा, शशिकांत, शिवी सिंह, सरिता ने टॉप टेन में अपना कब्जा जमाया।


मेहनत करने वाला विद्यार्थी हमेशा अपना मुकाम

सभी मेधावियों को प्रतीक चिन्ह व पुरस्कार प्रदान कर उनकी हौसला-अफजाई की गयी।कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार अवस्थी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक अनमोल ने कहा कि मेहनत करने वाला विद्यार्थी हमेशा अपना मुकाम हासिल करता है। इसलिए हमें अपने जीवन में कभी भी मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए।

सफलता छात्र-छात्राओं ने मेहनत और लगन से

संरक्षक केन मिश्र ने कहा सफलता का यह मुकाम छात्र-छात्राओं ने मेहनत और लगन से हासिल किया है। मौके पर  ज्ञानी प्रसाद द्विवेदी, रमाकान्त, अखिलेश त्रिवेदी, संजय शुक्ला, अनुज मिश्रा, आलोक मिश्रा, विपिन तिवारी, आशीष आदि रहे।

रिपोर्ट-रत्नेश मिश्रा