महायज्ञ के छठे दिन योगी श्री गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को दिलाया पेड़ लगाने का संकल्प

बक्सर/बिहार। सरेंजा में चल रहे विष्णु महायज्ञ के छठे दिन की शुरुआत मंत्र उच्चारण के साथ की गई। इस महायज्ञ में अपनी श्रद्धा आहुति देने के हजारों श्रद्धालुओं और साधु समाज का ताता लगा हुआ है। महायज्ञ जैसे-जैसे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है,यहां श्रद्धालु की भी बढ़ती जा रही है।


बढ़ते तापमान को देखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार केे दिक्कत ना हो इसके लिए आयोजन समिति की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैैं। योगी श्री हरिनारायण गिरी ने आज के संवाद में बेसन व दाल दान करने की महत्ता बताने के साथ ही लोगों को एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प भी दिलाया ताकि पर्यावरण व जीव जंतु को स्वच्छ वायु मिले।महायज्ञ में छठे दिन श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा सुमन का भाव रखते हुए विष्णु भगवान को आहुति अर्पित की गई। वृंदावन से आए राम लीला कीर्तन, दर्शकों के बीच आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लक्ष्मण सीता हरण चरित्र का चित्रण लोगों को खूब पसंद आया। 


रिपोर्ट- संत कुमार गोस्वामी